एकता और अनुशासन है एनसीसी की पहचान : कर्नल होशियार सिंह

WhatsApp Image 2026-06-04 at 7.41.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । राजश्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, रिठौरा में कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय नायर, (सेना मेडल) के नेतृत्व में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी, बरेली के 10 दिवसीय एनसीसी कैंप के दूसरे दिन बुधवार को कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह ने ओपनिंग एड्रेस में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन एनसीसी की पहचान है। उन्होंने कहा कि कैंप में सिखाई जाने वाली बातों को मन लगाकर सीखें और अपने जीवन में उतारें। एनसीसी के इस कैंप में थल सैनिक कैंप के लिए समूह मुख्यालय, बरेली की बालक एवं बालिका टीम का चयन किया जाना है। इस कैंप में समूह मुख्यालय, बरेली की विभिन्न वाहिनियों के एनसीसी कैडेटों के अलावा 21वीं वाहिनी एनसीसी के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के लगभग 600 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस दौरान सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार, डा अंचल अहेरी, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा, चीफ ऑफिसर मुरारी लाल, फर्स्ट ऑफिसर एन के माथुर, सेकंड ऑफिसर दिशा चौधरी, सेकंड ऑफिसर सोनी सिंह, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, नायब सूबेदार विनोद कुमार, बीएचएम नरपत बिश्नोई एवं हवलदार हर सिंह आदि शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights