जेईई एडवांस में आदित्य मित्तल ने लहराया परचम, विद्यालय का बढ़ाया मान

WhatsApp Image 2026-06-04 at 7.40.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री गुलाब राय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड शाखा के छात्र आदित्य मित्तल ने जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 4210वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित टियर-II भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
आदित्य की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने आदित्य मित्तल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आदित्य की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।
विद्यालय परिवार ने आदित्य की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके निरंतर प्रगति और उज्ज्वल करियर की शुभकामनाएं दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights