जमीन विवाद में महिला ने खाया ज़हर काटी हाथ की नस, जिला अस्पताल में भर्ती है , आत्महत्या की धमकी दी
बरेली। दबंगों द्वारा महिला की जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे से परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया और हाथ की नस काट ली तबियत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला ने अपनी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद, कथित उत्पीड़न और प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।कुसुमलता पुत्री ओमप्रकाश, मूल रूप से ग्राम सुंदरनगर, थाना बिल्सी, जिला बदायूं की निवासी हैं। वर्तमान में वह ग्राम पड़ौआ, थाना सिविल लाइंस, जिला बदायूं तथा दूसरी जगह बरेली के मढ़ीनाथ क्षेत्र स्थित गणेश नगर में निवास कर रही हैं। कुसुमलता का कहना है कि उनके पिता ओमप्रकाश गंभीर रूप से बीमार और दिव्यांग हैं। उनके अनुसार, पिता द्वारा दानपत्र के माध्यम से उनके नाम की गई भूमि का राजस्व अभिलेखों में दाखिल-खारिज भी हो चुका है।
महिला का आरोप है कि ग्राम सुंदरनगर निवासी योगेंद्र पाल उर्फ कौशल, अमरपाल और सुनीता के साथ उनकी जमीन और मकान पर अवैध कब्जा कर रहे है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुसुमलता का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को भी अपनी शिकायतें भेजी थीं। महिला के अनुसार, उन्होंने अपनी सुरक्षा और संपत्ति संबंधी विवाद के समाधान के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।
अस्पताल में दिए गए बयान में महिला ने दावा किया कि संपत्ति विवाद के चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया महिला के ऊपर दो मुकदमे भी लिखवा दिए तथा विभिन्न स्तरों पर उन्हें परेशान किया गया। महिला ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
महिला कुसुमलता का कहना है अगर दबंगों के ऊपर कार्रवाही नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगी।















































































