बरेली । गौस अली शाह जलाली उर्फ कोड़ा शाह बाबा दरगाह रामपुर रोड स्थित आनंद बिहार कालोनी गेट पर उर्स के दूसरे दिन की शुरुवात बाद नमाज़े फ़ज़र कुरान की तिलावत से हुई सलातो सलाम का नज़राना मोहम्मद सलीम रजा ने मज़ारे मुबारक पर पेश किया। ,दिन भर दरगाह पर हाजिरी देने वालों का तांता लगा रहा दूरदराज से लोग चादर व गुलपोशी करने के लिए मजार ए मुबारक पर पहुंचे बाद नमाज़े असर फनकार तस्लीम नियाज़ी ने रग शरीफ का नज़राना बारगाहे इलाही में पेश किया खानकाहै निजामिया के सज्जादा नशीन हजरत पाशा मियां निजामी ने कुल शरीफ की फातिहा पड़ी हिंदुस्तान में अमनो अमांन सलामती खुश हाली तरख्खी के लिए खुसीसी दुआ की।इसरार नियाज़ी ने हाज़रिने मेफिल को लगर का तबरुक तस्किम किया,उर्स के मुबारक मोके पर खानकाहे निजामिया के गद्दी नशीन हज़रात पाशा मिया ने अपने बड़े बेटे खुसरो निज़ामी की दस्तारबन्दी की। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कल 5 जून को हज़रत पाशा मिया अपने मुरीदों को बुज़ुर्गों के तबरुकत की ज़ियारत कराएंगे उसी के सात तीन रोज़ उर्स ए पाक का समापन किया जाएगाउर्स में शिरकत करने वालो में,वसी अहमद अकरम वारसी,शन्नो परवीन,गामा वारसी,वसीम वारसी,शाज़ेब अली खां,रिज़वान नियाज़ी,चमन मिया नियाज़ी,शादाब कुरैशी,इब्राहिम निज़ामी,इसरार निज़ामि,अली मिया फैज़ान मोईन चिश्ती,असीम नियाज़ी,अरबाज़ खान,अमान हुसैन,फ़िरोज़ नियाज़ी,फैज़ी निज़ामी,नवाब मिया,शम्मू खान,सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।