तृतीय अंतर जनपदीय खेल में बदायूं का जलवा, खो-खो महिला फाइनल में मुरादाबाद को 13-05 से हराकर बना विजेता

WhatsApp Image 2026-06-04 at 6.59.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष), जिम्नास्टिक, फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कड़े अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई दीपेश कुमार, एनआईएस प्रशिक्षक रामदास यादव, पीटीआई रामअवतार, सत्यवीर सिंह यादव तथा जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना मौजूद रहीं। उनकी देखरेख में कबड्डी एवं खो-खो के मुकाबले खेले गए।
महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जनपद बदायूं और मुरादाबाद की टीम आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में बदायूं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को 13-05 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
वहीं पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान जनपद बदायूं ने रामपुर को 26-14 के बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद और बरेली के बीच हुए संघर्षपूर्ण मैच में मुरादाबाद की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला तथा खेल प्रेमियों ने भी मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी पूरी खेल भावना और निष्पक्षता के साथ आयोजित किए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights