बदायूँ। आज टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जनपद के समस्त विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्री, एवं कोषाध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी गणों, संघर्ष समिति पदाधिकारी गणों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव/ जिला अध्यक्ष द्वारा जिला बेसिक शिक्षा बदायूं के समस्त शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश, शिक्षकों के चिकित्सा भविष्य निधि धनराशि, पेंशन एवं सेवानिवृत शिक्षकों के देयकों आदि विषयों के समयबद्ध निस्तारण हेतु अनुरोध किया गयाजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने संगठन को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के समस्त कार्य निस्तारित किए जाएंगे एवं आश्वासन दिया कि ऐसा कोई भी कार्य किसी भी दशा में नहीं किया जायेगा जिसस शिक्षकों का सम्मान प्रभावित हो। इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव , जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, तहसील प्रभारी गण, समस्त विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संघर्ष समिति के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।