मुख्यमंत्री से मिले विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बदायूं के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव सौंपे

WhatsApp Image 2026-06-04 at 6.05.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर बदायूं के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कई मांग पत्र भी सौंपे।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं नगर में नागरिकों के लिए पर्याप्त पार्क और हरित क्षेत्र के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद शहर में आमजन के स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के लिए पर्याप्त सार्वजनिक पार्क उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने जिला कारागार की खाली एवं अनुपयोगी भूमि को नगर विकास विभाग के नाम हस्तांतरित कर वहां एक आधुनिक एवं सुसज्जित सार्वजनिक पार्क विकसित किए जाने की मांग की।
इसके अलावा विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में माध्यमिक शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए ग्राम नाई, मोहम्मद नगर सुलरा, रुखड़ा खोला, रैपुरा, ददमई एवं गोठा सहित अन्य क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूलों की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की कमी के कारण विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को दूर-दराज के क्षेत्रों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होती है।
श्री गुप्ता ने नगर पंचायत दहगवां में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने के कारण आगजनी जैसी घटनाओं में समय पर राहत और बचाव कार्य प्रभावित होता है। ऐसे में क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर स्टेशन की स्थापना आवश्यक है।
बैठक के दौरान विधायक ने मीना समाज से जुड़े एक सामाजिक विषय को भी उठाया। उन्होंने राजस्थान से आकर बदायूं सहित उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे मीना समाज के लोगों को प्रवासी जाति की सूची में शामिल किए जाने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी उचित मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बदायूं विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।
क्रॉसर:
बदायूं नगर में पार्क निर्माण के लिए जेल भूमि हस्तांतरण की मांग
ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल खोलने का प्रस्ताव
दहगवां में फायर स्टेशन और मीना समाज के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights