बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बुधवार को तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि जनपद बिजनौर की टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई। उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभेषिक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम राजा यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस एवं कोतवाली सहित विभिन्न जनपदों से आए टीम मैनेजर और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इन्द्रजीत सिंह ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई दीपेश कुमार एवं रामअवतार, एनआईएस प्रशिक्षक रामदास यादव तथा जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना ने जिम्मेदारी निभाई। खो-खो (पुरुष वर्ग) के मुकाबलों में पहले मैच में बदायूं ने रामपुर को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में अमरोहा ने शाहजहांपुर को पराजित किया। तीसरे मैच में पीलीभीत ने मुरादाबाद को शिकस्त दी, जबकि चौथे मुकाबले में बरेली ने सम्भल को हराकर अगले दौर में स्थान बनाया।प्रतियोगिता के शुभारम्भ के साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। आगामी दिनों में कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग और खो-खो की विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।