बरेली। बड़े मंगलवार के अवसर पर भगवान परशुराम धाम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर में विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान संकटमोचन हनुमान जी का गुणगान किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन कर प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली की महिमा का स्मरण किया। आयोजन के अंत में सामूहिक आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर कौशल सारस्वत, सुरेन्द्र पाण्डेय, रामेंद्र नारायण मिश्रा, महेश पाठक, रमेश तिवारी, शरद मिश्रा, आर.एस. लाल, रचना पाण्डेय, रोली सारस्वत, आदित्य शर्मा, आभांश पाण्डेय, ईश्वर महतो, आर.के. मिश्रा, प्यारे लाल शर्मा, ब्रजेश शर्मा एवं गजेन्द्र पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।