बरेली। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर संगठनात्मक तीनों जिलों का संयुक्त अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का कार्यकर्ताओं, शिक्षक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षक समाज के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया है तथा भविष्य में भी शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग और समर्थन की अपील भी की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, डॉ. निर्भय सिंह गुर्जर, प्रभुदयाल लोधी, शिवेंद्र नाथ चौबे, विष्णु शर्मा, राजू उपाध्याय, अजय सक्सेना, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार, राजीव साहनी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, संजय चौहान, अर्जुन कश्यप, शुभांकर मिश्रा, रमन जायसवाल, योगेंद्र कुमार, टी.आर. गंगवार, प्रदीप सूरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।