पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने खोला विकास का खजाना, 4.72 करोड़ से शहर में बनेंगी 48 सड़कें
बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में 48 सड़कों पर 4.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी देकर नगर विकास को नई दिशा दी है। सड़क निर्माण, सी0सी रोड, नालियों, इंटरलॉकिंग, सौंदर्यकरण, पुलिया निर्माण, आर0सी0सी स्लैब, जलनिकासी व्यवस्था और ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन जैसे कार्यों से शहर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सड़कें, सुचारु जलनिकासी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि मोहल्ला शिवपुरम वार्ड संख्या नौ में प्रेमलोक हास्पिटल से दशमेश थ्रेसर होते हुए सरकारी टयूबबैल की ओर हाॅटमिक्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य में 10 लाख 62 हजार, भामाशाह चौक से बस स्टैण्ड की ओर पुलिस लाइन मैदान की दीवार के किनारे सौन्दर्यकरण का कार्य में 10 लाख 77 हजार 720,नगर में विभिन्न बिटुमिन सड़कों पर सफेद पट्टी का कार्य में छह लाख 48 हजार, कबूलपुरा खारा कुआं में पुष्प्रेन्द्र के घर से कन्हई लाल के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य में 07 लाख 55 हजार, वार्ड संख्या 17 अल्फ खां सराय में जावेद मास्टर के मकान से देव अरोड़ा से होते हुए डॉ. महावीर के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 08 लाख 43 हजार, वार्ड संख्या पांच शहबाजपुर में राशिद के मकान से समद, सैयद अली शेर मजार होतेे हुए अकरम/मुखिया के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 05 लाख 69 हजार, वार्ड संख्या तीन मोहल्ला नेकपुर में सोना लेडीज टेलर से ढाक वाली ज्यारत तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 09 लाख 04 हजार, वार्ड संख्या तीन में नेकपुर में नेत्रपाल सिंह यादव डॉ. मंगू सिंह यादव के मकान होते हुए संजीव शर्मा की दुकान तक सीसी सड़क व नाली निर्मार्ण कार्य में 09 लाख 03 हजार, वार्ड संख्या 29 फरशोरी टोला फहीम भाई के मकान से होते हुए अब्दुल मन्नान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 11 लाख 44 हजार, वार्ड संख्या दो सिविल लाइन में आकाश यादव के मकान से गुलफाम सिंह यादव होते हुए मनोज गुप्ता की दुुकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 05 लाख 82 हजार, वार्ड संख्या 17 ऊपरपारा उझानी रोड नन्दराम के मकान से अम्बेडकर पार्क तक, शहजाद के मकान से सीपी एक्सपोर्ट तक व राजू कुमार मौर्या के मकान से गोपाल के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 06 लाख 44 हजार, वार्ड संख्या 24 कबूलपुरा में निहाल उद्दीन के मकान से मौहम्मद मियां होते हुए वशीर उद्दीन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 06 लाख 85 हजार,वार्ड संख्या 8 कबूलपुरा में बाल्मीकि चौराहा पाकड़ से मुगल गार्डन तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 15 लाख 90 हजार, वार्ड संख्या 17 ऊपरपारा शरीफ अहमद के मकान से विलकीस बेगम, शाहरूख के मकान से होते हुए मुद्दीन के प्लाट तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 29 लाख 97 हजार, वार्ड संख्या 5 गली नं0-04 निर्माण कार्य सीसी रोड मय नाली हरी सिंह की दुकान से भूरे सक्सेना तक 06 लाख 54 हजार, वार्ड संख्या 05 में पोशाकी लाल रस्तोगी से होली चौक तक सीसी रोड मय नाली निर्माण में 06 लाख 8500,
ऑडोटोरियम के गैस्ट रूम में टायलेट का निर्माण कार्य में 06 लाख 43 हजार, वार्ड संख्या 7 वाटर वर्क्स रोड पर हाॅटमिक्स द्वारा बीसी के साथ सड़क का निर्माण कार्य में 08 लाख 90 हजार, वार्ड संख्या 27 नईसराय अब्बासी कालौनी में जीनत के मकान से कैसर जहां के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 07 लाख दो हजार, वार्ड संख्या 11 सैयदगंज में श्रीराम सरस्वती विद्या इण्टर कालेज से कैलाश मिस्त्री से होते हुए नत्थू पेन्टर के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 12 लाख 62 हजार,
मास्टर असरार के मकान से कचहरी मार्ग तक बीसी के साथ मरम्मत का कार्य में 05 लाख 24 हजार, निर्माण कार्य सीसी रोड मय नाली महेश सक्सेना की दुकान से पुष्पम होटल तक वार्ड संख्या 9, 10, 22 में 06 लाख 23 हजार, प्रेमलोक हास्पिटल से कलेक्ट्रेट तक मार्ग के दोनों ओर इण्टरलांकिग टाइल्स का कार्य 29 लाख 38 हजार, चित्रांश नगर में सुरेन्द्र वकील साहब के घर से फौजी के घर तक इण्टरलांकिग सड़क व नाली निर्माण कार्य में 13 लाख 73 हजार, शहर में गन्ना कार्यालय के पीछ प्रेमपाल पाली की दुकान से मंदिर प्रागण का पूरा चैक का सीसी से निर्माण कार्य में 05 लाख, नगर में विभिन्न स्थानों पर सड़क इण्टरलांकिग/नाली मरम्मत कार्य में 16 लाख 15 हजार,नगर में विभिन्न स्थानों पर आरसीसी स्लैब पुलिया, चैनल, जाल, चिनाई, प्लास्टर का कार्य में 19 लाख, सुभाष चौक कोयला दुकान से नई सराय पार्क तक हाॅटमिक्स बीसी के साथ सडक निर्माण कार्य में 09 लाख 93 हजार, नेकपुर अण्डरपास से चीर घर तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य में 19 लाख 58 हजार निर्माण कार्य आरसीसी स्लैब मय नाला एप्रोच सिटी माॅल के सामने तिराहे तक 06 लाख 72 हजार, शिवपुरम नलकूप के पीछे नाला आरसीसी एवं दशमेश के सामने नाला निर्माण कार्य में 06 लाख 63 हजार,
विभिन्न स्थानों पर नालों पर स्लैब डालने का कार्य में 22 लाख 38 हजार, नाला मरम्मत कार्य वनविभाग की पुलिया से जफा की कोठी तक दोनों साइड में 15 लाख 91 हजार, शासन की मंशानुसार डोर-टू-डोर कलेक्शन हेतु ई रिक्शों के चार्जिग हेतु एसके कालेज के सामने पार्किग में चार्जिग स्टेशन का कार्य में 08 लाख 52 हजार, आर्य समाज चौक पर आरसीसी नाला मय स्लैब एण्ड एप्रोच कार्य में 05 लाख 94 हजार, निर्माण नाला आरसीसी कार्य रीजेन्सी होटल के सामने सड़क पार करके 10 लाख 24 हजार, गोपीचैक चौराहे पर रैंप सहित आरसीसी स्लैब मय नाला निर्माण कार्य में 16 लाख 22 हजार, लावेला चौक गांधी ग्राउण्ड मोढ़ पर आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण कार्य में 05 लाख 99 हजार, वार्ड संख्या 05 टिकटगंज मेें टिकटगंज चौराहे से संजीव पटवा के मकान तक ऐजिंग तथा सीसी सड़़क निर्माण कार्य में 06 लाख 39 हजार, वार्ड संख्या 16 में बन्टी गैस की दुकान से इकबाल के मकान तक नाली तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य में छह लाख 06 लाख 63 हजार साथ ही वार्ड संख्या 7 प्रेमकुमार के मकान से सरदार जगदीश सिंह के मकान तक नाली तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य में 05 लाख 10 हजार, वार्ड संख्या 26 बक्शों वाली गली मानभाई के मकान से कमाल भाई, पप्पू भाई के मकान होते हुए आफाक भाई के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 06 लाख 66 हजार, वार्ड संख्या 24 सोथा में लाजपत राय स्कूल से जबरिया स्कूल तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 05 लाख 81 हजार, वार्ड संख्या 25 कबूलपुरा में शाह आलम के मकान से धर्मवीर, मोहम्मद मियां के मकान से होते हुए फिरासत अली के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 06 लाख 29 हजार, लावेला चौकक से छः सड़का तक हाॅटमिक्स द्वारा बीसी के साथ सड़क निर्माण कार्य में 06 लाख 86 हजार, वार्ड संख्या 02 सिविल लाइन नेकपुर में योगेश यादव व अमर शर्मा के मकान से मुख्य नाले की ओर इण्टरलांकिग सड़क व नाली निर्माण कार्य में 05 लाख 54 हजार से होगा।
इघर वार्ड 13 मोहल्ला पक्का बाग में अनिल मौर्य के मकान से भगवान दास साहू के मकान से मोहन मौर्य के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 05लाख 82 हजार, वार्ड 18 विश्वास के मकान से दिनेश के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 03 लाख 09 हजार रुपए।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के विकास को गति देने के लिए लगातार योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। इन विकास कार्यों की जानकारी मिलते ही संबंधित वार्डों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से खराब सड़कों, जलभराव और टूटी नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिनका अब समाधान होगा।















































































