बदायूँ में आंधी-तूफान ने भीषण तबाही मचाई,पांच लोगों की मौत से कोहराम मचा, दहशत

WhatsApp Image 2026-05-13 at 7.07.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ में तेज आंधी-तूफान काल बना गया। अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह सभी हादसे बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हुए है ।आंधी तूफान के बाद एक डंपर ड्राइवर,दो महिलाएं और दो चचेरी तहेरी बहनों की मौते हो गई। इन हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है । वही बच्चियों के शव अभी तक पोस्टमार्टम पर नहीं आ सके है।बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आज आंधी तूफान का कहर दिखाई दिया है । बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रानेट चौराहे के पास चलते डंपर पर अचानक पेड़ गिरने से चालक योगेश की मौत मौके पर हो गई । योगेश करीब 2 महीने से घर से निकला था । परिजनों ने बताया कि छोटा भाई दो महीने पहले निकला था । आज उसके मरने की सूचना आई है। मृतक ड्राइवर जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर का रहने वाला है।वही दूसरी घटना फैजगंजबेहटा थाना क्षेत्र से सामने आई । 45 साल की।महिला खेत पर अपने पति के साथ गई हुई थी । वो आंधी तूफान और बारिश के बाद पेड़ के नीचे पति के साथ चली गई । तेज हवा के साथ पेड़ की टहनी गिरने से महिला लक्षमी की मौके पर मौत हो गई। यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के तर्कपरौली गांव में हुई और हादसे की वजह आंधी से बचने के लिए महिला ने पेड़ का सहारा लिया था।तीसरी घटना में महिला रामश्री 59 साल घेर में जानवर खोलने गई। बुजुर्ग महिला ने जानवर तो खोल दिये मगर स्वयं टीन के नीचे दब गई । इस हादसे में महिला की मौत हो गई । मृतक के बेटे ने पूरी घटना बताई । आपको बता दे कि यह घटना बिसौली के फतेहपुर गांव हुई और म आंधी तूफान से टीन गिरने से महिला की मौत से मातम छाया हुआ है ।चौथी घटना में दो चचेरी तहरी बहनों की दीवार गिरने से मौत हो गई ।बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सिद्धपुर कैथौली गांव में हुई है । जहां आठ और नौ साल की दो बच्चियों की मौत हो गई । बच्चें मक्का की अलग अलग अपने खेतों की रखवाली कर रहे । बारिश आंधी तूफान से बचाव के लिय गांव के भूपल के खेत में स्थित झोपड़ी में बैठ गए। अचानक तेज आंधी के झोंके से झोपड़ी की दीवार भरभरा कर गिर गई । जिससे उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई । जबकि मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौसमी 10 साल और रजनी 9 साल आपस मे चचेरी तहरी बहने है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

,

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights