बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के विज्ञान वर्ग के ध्रुव कुमार ने 12वीं की परीक्षा में 95% अंक लाकर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। कॉमर्स वर्ग में न्यासा वैश्य ने 94.6% अंक लाकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ गुप्ता ने 93.6%, अभिनव पाठक ने 93.2%, शिव आर्यन ने 92.2%, मोनिका शाक्य ने 91.8%, अक्षत कुमार ने 91.6%, हिमांशु कुमार पुष्कर एवं अद्वितीय सुकीर्ती ने 91.2ः%तथा सक्षम प्रताप सिंह एवं कार्तिकेय चौहान ने 90ः%अंक लाकर टॉप टेन में अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इस अवसर पर अपने शिक्षकों को भी भविष्य में और अधिक प्रयास एवं परिश्रम करते हुए श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर परिणाम देने हेतु अभिप्रेरित और प्रोत्साहित किया है।