ब्लूमिंगड़ेल स्कूल के इंटरमीडिएट में समृद्ध गुप्ता 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बने

Screenshot 2026-05-13 192805
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद बदायूं का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र समृद्ध गुप्ता ने विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय तथा परिवार में खुशी का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वहीं कॉमर्स वर्ग की छात्रा साइशा धींगडा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सभी ने सराहना की। विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि समृद्ध गुप्ता और साइशा धींगडा की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।विद्यालय के उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ब्लूमिंगडेल स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान एवं श्वेता मेहंदीरत्ता, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights