बदायूँ। जनपद वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। भागीरथी घाट कछला पर पक्के घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास कल 14 मई को अपराह्न 3 बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्रीबीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के कर-कमलों से संपन्न होगा।बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं द्वारा पक्के घाटों के निर्माण की मांग की जा रही थी। भागीरथी घाट कछला सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बिंदु है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान हेतु आते हैं।तटों पर पक्के घाट न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, विशेषकर वृद्धों, महिलाओं और बच्चों को। घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस परियोजना के स्वीकृत होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। इससे कछला क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक हरीश शाक्य द्वारा बिल्सी नगर, बिल्सी ग्रामीण एवं मुजरिया मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गईं और अधिक से अधिक जनसहभागिता का आह्वान किया गया।इस अवसर पर विवेक राठी जी, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर , मोहित गुप्ता , आदित्य माहेश्वरी जी, राहुल शाक्य जी, सर्वेश शाक्य , गगन राठी, उपदेश चौहान सत्यपाल सोलंकी विजयपाल सोलंकी पान सिंह राजपूत , सोनी सिंह, अर्जुन सिंह जी, अजय प्रताप , दीपक चौहान , संचालक अमित मिश्रा, मिंकी मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।