बरेली। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के तहत देशभर से श्रद्धालुओं का सोमनाथ मंदिर में आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पावन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं। वहीं गुजरात सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्रियों को सुगम और सुखद अनुभव मिल रहा है।बरेली से आए श्रद्धालुओं में नोडल अधिकारी पूरन सिंह, विवेक पटेल, विकास मौर्य, बिंदु, वीरेंद्र कुमार, संस्कार गोयल, ओमवती, मोहित गंगवार, अजय आनंद ब्रह्मचारी, अंकित कुमार और देवेंद्र कुमार शामिल रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान सोमनाथ के समक्ष पूजा-अर्चना कर देश और समाज की समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव रही। यात्रा के दौरान उन्हें उत्कृष्ट व्यवस्थाएं और आत्मीय स्वागत मिला, जिससे उनकी आस्था और भी मजबूत हुई।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि बरेली से आए श्रद्धालुओं के बीच सांस्कृतिक एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ कर रहा है।