बरेली। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्यारा में सेवारत प्रतिभाशाली शिक्षक प्रमोद कुमार के एआरपी हिन्दी पद पर चयनित होने के उपरांत पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं शिक्षा मित्र संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। हाल ही में हुए चयन में उन्होंने जनपद स्तर पर हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने ही विकास क्षेत्र में एआरपी (हिन्दी) के रूप में चयनित होकर ब्लॉक क्यारा का नाम रोशन किया है।संघ के मण्डल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा एवं शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रमोद कुमार ने लगभग 10 वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापक रहते हुए अपने विद्यालय को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।इससे पूर्व 21 अप्रैल को न्याय पंचायत क्यारा के प्राथमिक विद्यालय वरकली गंज में आयोजित संकुल बैठक में भी शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।