बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बुधवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी,पौधारोपण तथा पौध वितरण का कार्यक्रम हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पृथ्वी के ताप को कम करने के लिए जंगल न काटे जाएं। ज्यादा मात्रा में पौधे लगाए जाने चाहिए। एसी का उपयोग घरों और गाड़ियों में कम से कम होना चाहिये। वक्ता इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि घरों की ग्रीन हाउस गैस बहुत कम प्रयोग की जाए एवं एक व्यक्ति कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाने चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति-हमारा ब्रह्माण्ड की सुरक्षा की जानकारी हर विद्यालय में दी जाए। सभी ने पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया। विशिष्टआतिथ्य पर्यावरणविद डॉ. सुरेश रस्तोगी ने ग्रहण किया। तुलसी,बेल,अशोक,आम,सदा बाहर के पौधे लगाए गए। विभिन्न किस्मों के सैकड़ों पौधे वितरित किये गए।पहलगाम कांड में बलिदानियों की बरसी पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। शकुन सक्सेना, रश्मि,प्रीती सक्सेना, मंजू सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना,निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र मोहन,रीता सिन्हा, विजय कपूर,रीतेश साहनी,जितेंद्र सक्सेना सत्येन्द्र सक्सेना,विजय कपूर,अक्षय बिसारिया, रश्मि बिसारिया,अभय भटनागर, ए. एल.गुप्ता मौजूद रहे।