उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की टाउन हॉल बैठक, उपलब्धियों व लक्ष्यों पर मंथन

WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.10.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली ‘टाउन हॉल’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक की उपलब्धियों, भविष्य की रणनीतियों और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन एवं प्रधान कार्यालय लखनऊ से आए महाप्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने बैंक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक ने ‘IBEX इंडिया BFSI टेक अवार्ड्स 2026’ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। बैंक को ‘टेक ड्रिवेन ऑपरेशनल एक्सीलेंस अवार्ड’ और ‘AI वेंगाई अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जो उसकी तकनीकी दक्षता और नवाचार का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि बैंक का कुल व्यवसाय 12.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जिससे यह देश के प्रमुख ग्रामीण बैंकों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास को दिया।
महाप्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और उत्पादों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से टीमवर्क के साथ निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया और बरेली क्षेत्र के प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के विजन और मिशन पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों ने डिजिटल साक्षरता को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक नवनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक ऋषि राज, गजेन्द्र सिंह सीपाल, प्रबंधक शरद गंगवार, सहायक प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, ज्ञानेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights