बरेली से अधिवक्ताओं ने लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में लिया हिस्सा

WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.27.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित गांधी भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में बरेली से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल लीगल सेल के प्रदेश सचिव रविंद्र सहारा, एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचा।
सम्मेलन में सामाजिक न्याय, संविधानिक अधिकारों और अधिवक्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बरेली से लगभग एक दर्जन अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा, एडवोकेट, प्रदेश सचिव रविंद्र सहारा, एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, एडवोकेट, शोभित सैनी, एडवोकेट, फैजर नवाब, हेमेंद्र शर्मा, एडवोकेट, ऋतु सक्सैना, एडवोकेट, पूजा मिश्रा, एडवोकेट और शकील अहमद, एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने सम्मेलन में संगठन की मजबूती और समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights