बदायूँ।।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कला कौशल प्रदर्शन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता के प्रथम चरण में फ्रूट चाट पार्टी का आयोजन प्री प्राइमरी, नर्सरी, एवं केजी के लिए किया गया l जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l कक्षा 1 से 5 के लिए बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें प्रथम स्थान अमायरा गुप्ता (कक्षा 3 सनफ्लावर), द्वितीय स्थान अंश (कक्षा 5 लोटस) तथा तृतीय स्थान अभिषी ( कक्षा 5 पियोनी ) ने प्राप्त कियाl कक्षा 6 से 8 के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान आन्या गुप्ता (कक्षा 7 कॉसमॉस), द्वितीय स्थान कृतिका सारस्वत (कक्षा 6 हिबिस्कस) तथा तृतीय स्थान गीता अरोड़ा (कक्षा 6 हिबिस्कस) ने प्राप्त किया l वही दूसरी ओर कक्षा 9 से 11 हेतु जर्नल कवर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl जिसमें प्रथम स्थान दक्ष मिश्रा (कक्षा 9 क्राउन), द्वितीय स्थान तमन्ना (कक्षा 11) तथा तृतीय स्थान अनुकृति (कक्षा 9 क्राउन) ने प्राप्त किया l इस कला कौशल प्रदर्शन ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।