भाजपा का “चलो गांव की ओर” अभियान तेज, विधायक हरीश शाक्य ने गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.48.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “चलो गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।इसी क्रम में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम जर्सेनी, खैरी और गढ़ी का दौरा कर अभियान को गति दी। उन्होंने गांवों में जनसंपर्क करते हुए लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया तथा घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।विधायक हरीश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि “गांव खुशहाल तो प्रदेश खुशहाल। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।” उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।अभियान के दौरान ग्राम पंचायत खैरी में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, ग्राम प्रधान ब्रजपाल सागर, शिखर उपाध्याय, प्रमोद गोस्वामी, मुनीश, मयंक, सुशील उपाध्याय और अवनीश कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा कार्यक्रम में मोहित गुप्ता, अमित मिश्रा, अजय प्रताप, हर्ष सोमानी, प्रखर माहेश्वरी, अर्पित शर्मा, दीपक चौहान, सत्यपाल वार्ष्णेय, मनोज जैन, शेखर सक्सेना, अजीत गुर्जर, योगेश वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, सत्यप्रकाश देवल, मनीष अशावा, रविन्द्र शर्मा, तौकीर अली, हरेंद्र माहेश्वरी, विजेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, ग्राम प्रधान हैदर अली, दिनेश झा, दानिश, राजकुमार और धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights