बदायूं ।: नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। बीएड प्रशिक्षुओं ने तंबुओं का शहर बसाया। सुंदर गेट और रंगोली बनाई। भारत माता टोली ओवरऑल चैंपियन रही। मुख्य अतिथि प्रो. मोहनलाल मौर्य ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि मानव में देवत्व का उदय श्रेष्ठ संस्कारों से होता है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. आशीष कुमार सक्सेना ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए चुनौतियों को स्वीकारें, संघर्ष करें। जिला आयुक्त रोवर प्रो.मनवीर सिंह ने कहा कि नैतिक मूल्यों को समझें और समय की प्रतिबद्धता रखने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचाने और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।बीएड प्रशिक्षुओं ने तंबुओं का शहर बसाया भारत माता टोली ओवरऑल चैंपियन रही। रानी लक्ष्मीबाई द्वितीय और स्वामी विवेकानंद टोली तृतीय स्थान पर रही। विजेता टोलियों की घोषणा डा.आशीष गुप्ता ने की। वही वेस्ट गाइड राधिका शर्मा और वेस्ट स्काउट अनिकेत की घोषणा डा. बैकुंठ नाथ शुक्ला ने की। सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली टोलियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा.जीवन सारस्वत, डा. सुषमा रानी, ड.नंद गोपाल, डा.सूरज कुमार, डा. लक्ष्य चौधरी, डा.रवि भूषण पाठक, डा. गौरव रस्तोगी, डा. संदीप नायक, डा.शैलेंद्र कबीर आदि मौजूद रहे। संचालन बीएड प्रशिक्षु राधिका शर्मा और अनिकेत ने किया।