बदायूँ में अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

WhatsApp Image 2026-04-10 at 9.24.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 के द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
निर्णायक मंडल में राजीव कुमार (एनआईएस भारोत्तोलन), रामदास यादव (एनआईएस), ज्योति सक्सेना (जिला व्यायाम शिक्षिका), सुरेन्द्र कुमार सिंह (जिला योग प्रभारी, पतंजलि बदायूँ), दिलीप जोशी (स्टार हेल्थ क्लब कोच) सहित महक एवं रोशनी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
महिला वेट लिफ्टिंग वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में बदायूँ की नेहा ने प्रथम व मुरादाबाद की प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 58 किग्रा में शाहजहांपुर की लता प्रथम तथा बदायूँ की सपना द्वितीय रहीं। 77 किग्रा में बदायूँ की अनामिका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रामपुर की किरन द्वितीय रहीं।
महिला पावर लिफ्टिंग वर्ग में 52 किग्रा में बदायूँ की निकिता प्रथम और बरेली की रेनू द्वितीय रहीं। 63 किग्रा में बरेली की गुटकन भाटी प्रथम व अमरोहा की मीनू द्वितीय रहीं। 69 किग्रा में बदायूँ की प्रतिभा प्रथम व बरेली की अर्चना द्वितीय स्थान पर रहीं। 84 किग्रा में बरेली की मीनाक्षी ने प्रथम व बदायूँ की निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वेट लिफ्टिंग वर्ग में 65 किग्रा भार वर्ग में रामपुर के जितेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बदायूँ के कोमेश द्वितीय रहे। 110 किग्रा वर्ग में बदायूँ के प्रिन्स सिवाच ने प्रथम स्थान हासिल किया और मुरादाबाद के राहुल आनंद द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया। आयोजकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights