बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और उसे पैरों से कुचलकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे संबंधित व्यक्ति की सोच उजागर होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो व्यक्ति स्वयं गंभीर आरोपों में घिरा हो, उसे पहले आत्ममंथन करना चाहिए।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ नेता के.के. शर्मा ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए खतरनाक है और भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।प्रदर्शन में पंडित राज शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, उल्फत सिंह कठेरिया, विनोद कुमार, मनोज शर्मा, योगेश जायसवाल, तीर्थ मधुकर, एम.के. घोष, गोरंग घोष, साहब सिंह, महेंद्र पाल गंगवार, मोबिन अंसारी, जीशान अफरीदी, जाकिर हुसैन, शाकिर सकलेनी, जितेंद्र बाबू, हरीश गंगवार, मनोज कुमार घोष, एम.एस. खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।