22 अप्रैल को होगा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

Screenshot 2026-04-10 200239
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचा0) अवनीश राय ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी की है। यह कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सारणी के तहत की जा रही है।निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों एवं स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियों का कार्य 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक संपन्न किया जाएगा।निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रदर्शन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण किया जा सके।जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची से संबंधित किसी भी त्रुटि के सुधार हेतु समय रहते संबंधित कार्यालयों में संपर्क करें और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग प्रदान करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights