14 अप्रैल को डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती, मजिस्ट्रेट नामित

Screenshot 2026-04-10 195920
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने 14 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के लिए कहा है।उन्होंने निर्देश दिए कि उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार शोभायात्रा के आगे, तहसीलदार सदर दीपक कुमार शोभायात्रा के मध्य एवं नायब तहसीलदार अमित कुमार शोभायात्रा के रहकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शोभायात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से प्रारम्भ होकर लावेला चौक, दिनेश चौक, रजी चौक, जफा की कोठी, शहवाजपुर, टिकटगंज चौराहा, हरसहायमल ज्वैलर्स के सामने से शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौकी, लोटनपुरा तिराहा, प्रकाश टाकीज, जोगीपुरा गुरुद्वारा, छः सड़का, तोताराम मार्केट होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंचेगी।उन्होंने निर्देश दिए कि शोभायात्रा मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थलों पर अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights