बदायूँ। उझानी ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।बैठक में सुरेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशांत कुमार को मंत्री तथा काजल दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं लखेंद्र सिंह राठौर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अतिरिक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर अजब सिंह, राहुल माहेश्वरी, योगेंद्र सिंह, अनवीर सिंह एवं सुनीता वर्मा को चयनित किया गया। ब्लॉक संयुक्त मंत्री के रूप में शिव कुमार यादव, राजसी नेहा एवं मुग्धा बंसल को जिम्मेदारी दी गई।प्रचार मंत्री पद पर वीरेंद्र पाल, जसवीर सिंह एवं अभिषेक गुप्ता को मनोनीत किया गया।चुनाव अधिकारी मुकुल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।