19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

DV18
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बदायूँ में 19 अप्रैल 2026 को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अवनीश राय ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।डीएम ने बताया कि यह पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है, जो सोमनाथ मंदिर के हजार वर्षों के गौरवशाली इतिहास और पुनर्निर्माण की भावना को दर्शाता है।उन्होंने निर्देश दिए कि इस अवसर पर जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी शिवालयों में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन एवं दीपोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बने।डीएम अवनीश राय ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी और विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।उन्होंने कहा कि यह पर्व पराजय नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। यह हमें यह संदेश देता है कि आस्था और संस्कृति समय की कसौटी पर सदैव खरी उतरती हैं और सृजन ही स्थायी होता है।प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कर जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights