बरेली। नीलकंठ मंदिर समिति, राजेंद्र नगर की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा का शुभारम्भ वार्ड 23 के पार्षद व समिति के संरक्षक सतीश चंद्र सक्सेना कातिब (मम्मा) ने किया। कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने भाग लिया और राजेंद्र नगर में भ्रमड़ करके शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धालुओं ने ढोल के साथ भजन कीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। समिति के अध्यक्ष पवन अरोरा और महामंत्री अनिल गुप्ता ने बताया कि समिति हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को भक्ति और आध्यात्म से जोड़ती है। कोषाध्यक्ष हरविंद रहेजा और मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस बार कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास श्री राध्या भारद्वाज (वृन्दावन धाम) द्वारा किया जाएगा। सह कोषाध्यक्ष डॉ श्याम माथुर और कुलदीप चावला ने बताया कि कथा 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक रोज शाम को 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगी। विशाल कपूर, एस डी शर्मा और नीलकंठ मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा सभी भक्तों से कथा के श्रवण के लिए आने और पुण्य लाभ प्राप्त करने को कहा गया। कलश यात्रा में सतीश चंद्र सक्सेना कातिब (मम्मा) पार्षद , पवन अरोड़ा , अनिल गुप्ता , हरविंद रहेजा , डॉ श्याम माथुर , आयुष अग्रवाल आदि।