बरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसना में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली छात्रा तबस्सुम को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र आकाश को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।यह सम्मान कार्यक्रम यूटा के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मीरगंज रमेश मौर्य तथा एआरपी सचिन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।इस अवसर पर रमेश मौर्य ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय की प्रभारी अध्यापिका रुचि देवी के कुशल नेतृत्व को दिया।कार्यक्रम के दौरान अन्य कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा।