बरेली। प्राथमिक विद्यालय लहर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व शिक्षामित्र लालमुनी ने किया।रैली के दौरान गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लालमुनी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजें तथा जिन बच्चों की आयु 6 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका शीघ्र नामांकन विद्यालय में कराएं।इस दौरान ग्रामीण अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने का संकल्प लिया और कहा कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी माना कि गांव का समग्र विकास तभी संभव है, जब सभी बच्चे शिक्षित होंगे और आगे चलकर रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगे।विद्यालय स्टाफ ने विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हेमंत शाक्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।