बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर थाना देवरनियां में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश और दबिश दी जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुनील कुमार एवं कांस्टेबल बिट्टू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।