एपीएस स्कूल में इंस्पायर मानकश योजना के अंतर्गत पुरस्कृत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया

WhatsApp Image 2026-04-06 at 5.03.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। आज ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी रविश यादव व पराग पुष्प व उनके अभिभावकों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व एडवांस अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज विपिन आनंद उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञातव्य हो कि विद्यालय के दो होनहार छात्र रविश यादव व पराग पुष्प को उनके मॉडल प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया।इनके प्रोजेक्ट के नाम हैंरू- रविश यादव – एडवांस नेल ट्रिमिंग डिवाइस, पराग पुष्प – मेडी स्नेप-सिक्योर ओपनर फॉर वैक्सीन ग्लास ट्यूब। यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिक द्वारा दिया जाता है। यह आयोजन नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, भारत सरकार द्वारा किया गया था। इसमें इन्हें 10-10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। ये विद्यार्थी अपने निर्धारित प्रोजेक्ट पर ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी की एडवांस अटल टिंकरिंग लैब में ही, लैब इंचार्ज श्री विपिन आनंद के निर्देशन में कार्य करेंगे। विद्यालय के अनेक विद्यार्थी समय-समय पर रोबोटिक्स में मॉडल बनाकर अनेक पुरस्कार जीत चुके हैं। विद्यालय की लैब में अनेक एडवांस मशीनें – 3क् प्रिंटर, ड्रिल, स्मार्ट पैनल, प्रोग्रामिंग एरिया, डिजिटल फोटोग्राफी आदि की सुविधाएँ हैं, जहाँ छात्र विज्ञान और तकनीक से जुड़कर नए-नए प्रयोग करते हैं। यह सुविधा छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचारों से अवगत करा कर नई-नई खोज के लिए प्रेरित करती है।श्इंस्पायर योजनाश् का लक्ष्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों पर आधारित दस लाख मौलिक विचारोंध्नवाचारों को एकत्रित करना है ताकि स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवोन्मेषी सोच की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights