दास पीजी कालेज में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-06 at 5.47.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षुओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता के साथ जीवन जीने की कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षुओं ने टीमवर्क, समय प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझा।मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चिंतन, चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है। स्काउट-गाइड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को देश का श्रेष्ठ नागरिक बना रही है।अध्यक्षता कर रहे जिला आयुक्त (रोवर) प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।प्रो. शिवराज कुमार ने कहा कि युद्धों के कारण धरती का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। मनुष्य के साथ-साथ वन्यजीव और जीवनदायिनी वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं। चीफ प्राक्टर डा.एसके सिंह ने कहा कि शुद्ध हवा और पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार ने कहा कि बम और मिसाइलों के रूप में विकसित ज्ञान अब मानवता के लिए खतरा बन गया है, ऐसे में स्काउटिंग जैसे आंदोलन शांति, सेवा और सहअस्तित्व का संदेश देते हैं।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्रर संजीव कुमार शर्मा ने बीएड छात्र अध्यापक और छात्राध्यापिकाओं को जीवन कौशल की ट्रेनिंग दी।इस मौके पर डा. विक्रान्त उपाध्याय, प्रो. बीएन शुक्ल, डा. नन्द गोपाल, डा. जीवन कुमार सारस्वत, सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights