बेसिक शिक्षक का PCS 2024 में चयन, बने डिप्टी जेलर

WhatsApp Image 2026-04-06 at 4.34.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक देश दीपक ने PCS 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी जेलर के पद पर चयन पाया है। प्रथम ही प्रयास में मिली इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सुभाष नगर के मारुति विहार, बरेली निवासी देश दीपक छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त लेखपाल हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जानकी देवी इंटर कॉलेज, फतेहगंज पश्चिमी से हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली से तथा स्नातक बरेली कॉलेज से इतिहास एवं अर्थशास्त्र विषयों में किया।
देश दीपक ने बताया कि उन्होंने पीसीएस परीक्षा की तैयारी घर से ही की। प्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्टडी आईक्यू का सहारा लिया, जबकि मेंस की तैयारी स्वाध्याय से की। इसके साथ ही मेंस आईएएस की टेस्ट सीरीज भी जॉइन की। पहले ही प्रयास में मेंस और इंटरव्यू दोनों क्वालीफाई कर उन्होंने 52वीं रैंक प्राप्त की।अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने धैर्य और निरंतरता को देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
घर पहुंचने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है। यूटा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह एवं जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights