बदायूँ में पुलिसिंग को मिली नई रफ्तार: एसएसपी अंकिता शर्मा ने डायल 112 की 10 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Image 2026-04-06 at 4.48.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस डायल 112 सेवा के लिए 10 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से जिले में आपातकालीन सेवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और सहायता प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि डायल 112 सेवा आम जनता की सुरक्षा का एक अहम माध्यम है और इसे और अधिक प्रभावी बनाना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वाहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किए जाएं, ताकि आमजन को समय पर और बेहतर सेवा मिल सके।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।नई गाड़ियों के संचालन से न केवल पुलिस की पहुंच दूरदराज के क्षेत्रों तक आसान होगी, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मजबूती आएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights