बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार सुबह जानलेवा राधा-कृष्ण मंदिर कट के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां चालक अनिल की हालत नाजुक बताई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी अनिल बरेली के गिरधरपुर में रहकर चाट पकौड़ी का ढेला लगाता है।रविवार को वह अपने एक रिश्तेदार को साथ लेकर बाइक से गैस सिलेंडर लेकर गिरधर जा रहा था।जैसे ही अनिल राधा-कृष्ण मंदिर कट के पास हाईवे पर चढ़ा, पीछे से रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद रिश्तेदार को भी हल्की चोटें आईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को उधर से गुजर रहे हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल इरशाद सरवर ने पीछा करके झुमका तिराहे से पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया।जानलेवा राधा कृष्ण मंदिर कट बंद कराने को लेकर छात्र असद अंसारी ने दो बार पीएमओ कार्यालय में शिकायत की थी इस प्रकरण में करीब एक महीने पहले अंडरपास बनाने के आदेश हुए है अब देखना यह बाकी है कि इसकी शुरुआत कब होती है और कब हादसों पर अंकुश लगता है।