महापुरुषों का जीवन चरित्र समाज में समानता और मानवता का प्रतीक होता है :शमीम खाँ सुल्तानी
बरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सपा मुख्यालयों पर आज ऋषि – मुनियों में श्रेष्ठ, सृष्टि के रचियता माने जानें वाले महर्षि कश्यप एवं भगवान श्री राम के सखा, श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज़ गुह्य की जयंती भव्यता के साथ मनाई गईं।इसी कड़ी में आज बरेली सपा कार्यालय पर महानगर संगठन की मासिक बैठक में दोनों महापुरुषों की जयंती महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस मौके पर दोनों महापुरषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कीं गईं, वहीं मासिक बैठक में शिक्षक एम. एल. सी चुनाव हेतु नए वोट बनवाने, बी. एल. ए साथियों को बूथ पर मजबूती देनें, सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने, जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर संघर्ष हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।इस मौके पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा महापुरुषों का जीवन चरित्र समाज में समानता और मानवता का प्रतीक होता है, उनके बताये रास्ते पर चलकर हमें समाज में वह वैमनस्य्ता, ऊंच – नीच और भेदभाव समाप्त कर सकते हैं।इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सभी को स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी लोग अपने क्षेत्र के बूथों को मज़बूत करें, हम लोग 2022 और 2024 में जिन बूथों पर कमजोर रहे हैं उनको मज़बूत बनाने का लक्ष्य बनाकर आज से ही जुट जाएं, उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने व्यवहार से जनता का दिल जीत कर, जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनके हित में संघर्ष करें।कार्यक्रम में शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा सनातन धर्म में मान्यता है कि महर्षि कश्यप की संतानों से ही पूरी सृष्टि बनी है इसीलिए उन्हें सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। निषाद राज गुह्य का जीवन चरित्र बताता है कि मित्रता में जाति, पद, धन नहीं देखें जाते केवल प्रेम को देखा जाता है।बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी महापुरुषों की जयंती मनवाकर उनके त्याग, बलिदान और शिक्षाओं को नई पीढ़ियों को उनके बारे में जानने का मौका दिया है। उन्होने कहा चुनाव जीतने के लिए हमारा बूथ मज़बूत होना बहुत जरूरी है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना ने कहा महर्षि कश्यप सप्तऋषियों में से एक हैं और वैदिक काल के सबसे प्रमुख ऋषियों में माने जाते हैं।माना जाता है कि कश्यप ऋषि ने एक विशाल झील ( सतीसर ) का जल निकालकर इस भूमि को रहने योग्य बनाया, इसलिए इसका नाम “कश्यप – मीर ” से कश्मीर पड़ा।

इसी कड़ी में डॉ. अनीस बेग ने कहा हमें अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतना होगा, हमें सबसे अधिक ध्यान हमें नए वोट बनवाने पर देना होगा।कार्यक्रम के अंत में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने गोपाल कश्यप के मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी एवं अन्य नेताओं के द्वारा पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिला महासचिव संजीव यादव, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, प्रमोद बिष्ट, समर्थ मिश्रा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, सुरेन्द्र मिश्रा, सिम्पल कन्नौजिया, मुकेश मिश्रा, एड. हुरिया रहमान, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, पार्षद मो. शाकिर, महानगर सचिव संजय वर्मा एड., नाजिम कुरैशी, रमीज़ हाशमी, हैप्पी यादव, सय्यद ज़मील अहमद, गोपाल कश्यप, डॉ. चाँद, ओम प्रकाश कश्यप, चंद्र सेन पाल, बाबा मियां, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, सी. पी. आर्या, आँवला विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल यादव, फरीदपुर अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व पार्षद रियाज़ हुसैन राजा, पूर्व पार्षद अख़लाक़ अली, पूर्व पार्षद नरेश पटेल, सोनू लाल वाल्मीकि, पीतांबर सिंह यादव, जंगी सिंह गुर्जर, ताज़ खान, सुदेश यादव, प्रवीण पाठक, कुलदीप राना, राजेंद्र लोधी, सलीम अंसारी, मुकेश मौर्या, लक्की वाल्मीकि, अनुज प्रताप सिंह आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।














































































