बरेली। ट्रेड यूनियंस फैडरेशन की बैठक अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में आज रोडवेज के यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ, मजदूर दिवस का कार्यक्रम पूरी धूमधाम से उत्साह के साथ अंबेडकर पार्क में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जाएगा। सभा में बोलते हुए महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा हम इस बार भी जोशो खरोश के साथ मजदूर दिवस मनाएंगे। सभा में वक्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को सभा स्थल पर लाने की सहमति जताई। बैठक में यह तय हुआ है कि एक मीटिंग और की जाए ताकि सभी तैयारियां सही से हो जाएं। बैठक में रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष जीवन सिंह यादव, डॉ अंचल अहेरी,विमल कुमार वशिष्ठ, डॉ मनीष कुमार गंगवार, ध्यान चंद मौर्य, ललित चौधरी, जितेंद्र मिश्रा, कृष्ण पाल सिंह आदि कर्मचारी और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक का संचालन महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने किया। जितेन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष, वीटीयूएफ।।