बरेली। जनरल इंश्योरेंस पेंशन संगठन की यूनिट द्वारा एक आम सभा का आयोजन स्टेशन रोड एक होटल में किया गया। इस बैठक में दिल्ली से आए नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें चेयरमैन आर एस टुटेजा,श्याम माथुर जनरल सेक्रेटरी रजनीश पांडे, संगठन मंत्री कुलतारण सिंह, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष वी के शर्मा शामिल रहे। सभा के दौरान जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से सेवानिवृत्त पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में अब तक हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।संगठन ने सरकार से पेंशन अपग्रेडेशन और 80 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्षरत है। इस कार्यक्रम में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और मुरादाबाद के पेंशनर्स ने भाग लिया। मौके पर सचिव पंकज गोयल, अध्यक्ष अनिल कांत सक्सेना समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे