शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार पर तीखा हमला, गौ रक्षा और राजनीति पर उठाए सवाल

WhatsApp Image 2026-04-05 at 3.04.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गौ माता के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और खुद को हिंदू बताने वाले लोग भगवा पहनकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो सरकार गौ माता की रक्षा का शपथपूर्वक वादा करेगी, वही उनका समर्थन पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में गौ हत्या अब भी जारी है, जबकि सरकार दावा करती है कि प्रदेश में सब कुछ ठीक है। उन्होंने 2019 की गणना का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में गायों की संख्या में कमी आई है, जबकि पश्चिम बंगाल में वृद्धि हुई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सरकार बदलना नहीं, बल्कि गौ रक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए वे 3 मई से 30 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।अपने दौरे का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य ने बताया कि वे वाराणसी से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम के ग्रीष्मकालीन कपाट खुलने की परंपरा के तहत यह यात्रा की जा रही है।ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर आम जनता पर पड़ रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उर्दू भाषा के लिए भारी बजट दिया गया, जबकि भारतीय संस्कृति के लिए अपेक्षित काम नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता के साथ आंकड़े प्रस्तुत करने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights