अभियात्रा डीपीएस में नवागंतुक छात्रों व अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.20.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अभियात्रा डीपीएस बुदायूं में आज नवागंतुक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और छात्रों को विद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, अनुशासन एवं समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव सामंतो ने अपने संबोधन में नए शैक्षणिक सत्र की योजनाओं, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति तथा विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सह-पाठयक्रम (को-स्कोलास्टिक) गतिविधियों, विभिन्न विद्यालयीन आयोजनों और छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ की गई “जूनियर अस्पिरेंट सिविल क्लासेस” एवं विद्यालय के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में अभिभावकों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय के समग्र विकास मॉडल और नवाचारों से भी अवगत कराया गया।समारोह के अंत में विद्यालय के फाइनेंस डायरेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का सहयोग और विश्वास ही विद्यालय की प्रगति का आधार है और यही सहभागिता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।अंत में सभी के लिए हल्के जलपान की व्यवस्था भी की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights