बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ एवं गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भारत की वीरांगनाओं और सशक्त महिलाओं को समर्पित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं। कविताओं के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी सहित अन्य महान महिलाओं के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान छात्राओं ने अपनी कविताओं और गीतों के माध्यम से नारी शक्ति की महिमा, संघर्ष और विजय की गाथाएं प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र सिंह यादव, डॉ. रशीदा खातून, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. प्रेमचंद सहित तमन्ना, समीक्षा, पूर्णिमा तोमर, वैष्णवी मिश्रा, परसा सिंह, शगुन शर्मा, मोहिनी पटेल, ईशु दीक्षित आदि उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल छात्राओं में साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण जैसे मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।