उझानी: ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्पायर मानक पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.46.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंस्पायर मानक पुरस्कार हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय के छात्र रविश यादव (कक्षा 11) और पराग पुष्प (कक्षा 10) का चयन जिला स्तर पर हुआ, जिसके तहत दोनों को केंद्र सरकार द्वारा 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह धनराशि उन्हें अपने वैज्ञानिक मॉडल विकसित करने के लिए दी गई है।विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट भी बेहद नवाचारी रहे रविश यादव: एडवांस नेल ट्रिमिंग डिवाइस पराग पुष्प: मेडी स्नेप – सिक्योर ओपनर फॉर वैक्सीन ग्लास ट्यूबयह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज विपिन आनंद ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने भी छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights