बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं आश्रमों में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन को सामाजिक मुद्दों, महिला सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।संस्था की सदस्य श्रीमती पूनम सागर ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं महिला कल्याण विभाग से श्रीमती प्रीति चौहान ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दीकार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और जानकारी प्राप्त कर जागरूकता का संकल्प लिया। यह पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।