बरेली। दरगाह शाहदाना वली पर छोटे उर्स सतरहवीं की शुरुआत बाद नमाजे फ़ज़र कुरान खानी से हुई मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा खा ने दरगाह शरीफ पर सलातो सलाम का नजराना पेश किया, अलग-अलग जगहों से ज़ायरीन दरगाह पर चादर पोशी व गुल पोशी करने पहुंचे,दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खा नूरी बब्बू मिया ने जायरीनों के लिए लंगर का इंतजाम किया ,बाद नमाजे ए ईशा मिलादे पाक का नज़राना पेश किया गया जिसमें दूरदराज से आए उलमा मौलाना इमरान बरकाती,मौलाना सय्यद रेहान,मौलाना भूरा,आज़म बरसाती ने अपने अपने अंदाज में पडे कलाम,तेरा दर है वो दर दाना वली जहां झुकते है सभी सर दाना वली।मेरे दाना वली तेरी किया शान है तू बरेली के वालियों का सुल्तान है पर जायरीनों की खूब ववहीँ लूटी वबुज़ुर्गने दिन की रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली प्रोग्राम देर रात तक चला उर्स ए पाक का प्रोग्राम शहजादे तहसील ए मिलत आली जनाब सूफी रिजवान रजा खा कादरी के ज़ेरे निगरानी हुआ,दरगाह के मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कल 5 अप्रैल को रात 10:00 बजे से महफ़िल ए समा की मेफ़िल सजेगी जो देर रात तक चलेगी।उर्स का इंतजाम देखने वाला में ,गफूर पहलवान,अब्दुल सलाम नूरी,सलीम रज़ा,गुल्लन खान,जावेद खां,भूरा साबरी,यूसुफ इब्राहिम, इरफान घोसी,वसी अहमद,सईद खा,आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।