सफाई नायक महिलाओं से करता है अभद्रता , वार्ड 30 के लोगों में आक्रोश

WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.23.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है।स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं।क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights