सरदार जी से लोन में की ठगी एसएसपी से की शिकायत, फर्नीचर कारोबारी पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026-04-03 at 3.42.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने फर्नीचर कारोबारी पर फर्जी तरीके से लोन कराने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।डिफेंस कॉलोनी निवासी सरदार बलवीर सिंह पुत्र आशा सिंह के अनुसार उन्होंने बजाज फाइनेंस से लिए गए अन्य सभी लोन की किश्तें समय पर जमा की हैं, लेकिन एक लोन संख्या LAN P4H2PSC73071289, दिनांक 16 जनवरी 2025, जो सिकलापुर स्थित लक्सर फर्नीचर के माध्यम से कराया गया था, उसमें उनके साथ धोखाधड़ी की गई।पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पर्सनल लोन की मांग की थी, लेकिन फर्नीचर कारोबारियों ने बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये का लोन पास करा लिया। इसमें सोफा सेट, डबल बेड और गद्दा सेट दिखाकर फर्जी बिल लगाया गया, जबकि वास्तविकता में उन्हें केवल गद्दा सेट और कुछ नकद धनराशि ही दी गई।बलवीर सिंह के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को उनके खाते में पेटीएम के माध्यम से कुल 20,500 रुपये ट्रांसफर किए गए और उन्होंने मौके से केवल गद्दा सेट प्राप्त किया। इस प्रकार उन्हें कुल लगभग 25,500 रुपये ही मिले, जबकि लोन 50 हजार रुपये का दर्शाया गया।आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में फर्नीचर कारोबारियों यश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल से शिकायत की तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। यहां तक कि दोबारा आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।पीड़ित ने यह भी बताया कि 25 मार्च 2026 को बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों के सामने भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और बिना किसी ठोस साक्ष्य के सामान देने का दावा करते रहे।बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फर्जी बिल पर उनके हस्ताक्षर कराकर यह पूरा खेल किया गया, जिससे उनकी छवि भी खराब हो रही है और मानसिक रूप से वे काफी परेशान हैं।पीड़ित ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्सर फर्नीचर के मालिकों के खिलाफ जांच कर एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights