बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई।मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़ा है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान यह घटना हुई।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।